Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में शामिल हुए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में शामिल हुए

नवीन मेला स्थल में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली साहू समाज धर्मशाला का शिलान्यास

राजिम त्रिवेणी संगम के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक संगम- मुख्यमंत्री

रायपुर, 07 जनवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज त्रिवेणी संगम राजिम में  आयोजित राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों के साथ राजीव लोचन मंदिर परिसर में विराजित राजिम भक्तिन माता की महाआरती व पूजा अर्चना कर राज्य और समाज की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक धनेंद्र साहू, अमितेष शुक्ल एवं संसदीय सचिव सुश्री शंकुतला साहू मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उप पुलिस अधीक्षक पासिंग आउट परेड में दिखा देशभक्ति का जज्बा
कोविड 19 के कारण आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने मॉस्क, सेनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का नियमित तौर पर पालन करने जनमानस से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राजिम केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि तीन नदियों, उत्तर- दक्षिण और विभिन्न धर्म, सम्प्रदाय का संगम है। उन्होंने कहा कि राजिम को केवल एक शहर के रूप में नहीं बल्कि राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत संगम के रूप में देखना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज द्वारा समाज को नई ऊंचाई देने का जो प्रयास किया गया है, वह सभी समाज के लिये अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवीन राजिम मेला स्थल में 50 लाख रूपए की लागत से बनने वाली साहू समाज के धर्मशाला का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने अनुरागी धाम में आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं एवं साधु संतों को भोजन परोसा
अपने उद्बोधन के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले वर्ष किए गए घोषणा के अनुरूप 54 एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है और यहां तेजी से विकास किया जा रहा है। यहां साधु संतों के निवास से लेकर अधिकारी कर्मचारियों की रहने व्यवस्था, मंडप, मेला, मीना बाजार आदि के लिए स्थाई सुविधा विकसित किया जाएगा तथा राज्यस्तरीय सुविधा को सुनियोजित कर विकास किया जाएगा और इसके लिए प्लान बनाया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर को राजिम माता के नाम पर करने की घोषणा भी पूरी हो गयी है।
कोयले की रायल्टी दर में संशोधन किया जाए: भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई दी और कहा कि राजिम भक्तिन माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और दूसरे समाज भी उनका अनुकरण कर रहे हैं।
इस अवसर पर गृह, जेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजिम भक्तिन माता की जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि कोरोना के कारण आज कार्यक्रम संक्षिप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है। यह समाज अन्य समाज को भी दिशा दे सकता है। आज साहू समाज सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के जल्दी ही स्वास्थ लाभ की कामना की। जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य मंत्री ने इस अवसर पर सामाजिकजनों को शुभकामनाएं दी।
सभी के सहयोग से कोरोना की तीसरी लहर से विजय पाएंगे- मंत्री डॉ. शिव डहरिया
अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने उद्बोधन में कहा कि पहली बार राज्य में तेलघानी विकास बोर्ड का गठन किया। यह साहू समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के लिए जो कार्य कर रही है, वह किसी सरकार ने नहीं किया। कार्यक्रम को राजिम विधायक अमितेष शुक्ल ने सम्बोधित किया, उन्होंने कहा कि साहू समाज का हमेशा से ही उन्हें सहयोग, समर्थन और प्यार मिलता रहा है। यह समाज एक संगठित समाज है।
गणतंत्र दिवस की तैयारी हेतु बैठक 12 जनवरी को
इस अवसर पर राजिम भक्तिन माता की शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। समारोह में संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू, अभनपुर विधायक धनेद्र साहू, विधायक राजिम अमितेश शुक्ल, पूर्व सांसद चंदू लाल साहू, प्रदेश साहू संघ के भुनेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, साहू समाज के पदाधिकारी टहल राम साहू ,डॉ ममता साहू, मोती लाल साहू, सहित साहू समाज के पदाधिकारी प्रतिनिधि, सदस्य और बड़ी संख्या में स्वजातीय बन्धु मौजूद थे।
धान उपार्जन केंद्र उमापुर में अनियमितता की जांच

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47