Advertisement

धान खरीदी: नौ लाख 79 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

कोरबा : धान खरीदी: नौ लाख 79 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

22 हजार 723 किसानों से खरीदा गया 189 करोड़ 95 लाख रूपए से अधिक का धान
एक हजार 255 किसानों ने कटाया टोकन, लगभग 55 हजार 139 क्विंटल धान खरीदा जाएगा
लगभग 58 प्रतिशत धान का उठाव भी हुआ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कोरबा 08 जनवरी 2022 कोरबा जिले में अभी तक 22 हजार 723 किसानों से समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों ने नौ लाख 79 हजार 113 क्विंटल धान खरीद लिया है। किसानों से खरीदे गये इस धान की कीमत 189 करोड़ 95 लाख रूपये से अधिक है। किसानों को अपना धान बेचने के लिए समितियों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। इसके साथ ही तेजी से धान उठाव के लिए मिलर्स को डीओ भी जारी किए जा रहे हैं। जिले में अब तक खरीदे गये धान की लगभग 58 प्रतिशत मात्रा का उठाव मिलर्स द्वारा किया जा चुका है। जिले के 55 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर आठ लाख 73 हजार 458 क्विंटल 40 किलो मोटा और  एक लाख चार हजार 480 क्विंटल 80 किलो सरना और एक हजार 148 क्विंटल पतला धान खरीदा गया है। जिले में 10 जनवरी को धान बेचने के लिए एक हजार 255 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इन किसानों से लगभग 55 हजार 139 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।
कोरबा जिले में अभी तक मिलरों द्वारा कुल खरीदे गए धान में से लगभग 58 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। मिलर्स ने खरीदी केन्द्रों से पांच लाख 65 हजार 172 क्विंटल से अधिक धान उठा लिया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के खरीदी केन्द्रों से चार लाख 95 हजार 412 क्विंटल मोटा और 69 हजार 760 क्विंटल सरना धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी समितियों में धान की शेष मात्रा निर्धारित बफर लिमिट के आसपास ही है और लगातार डीओ कटने से मिलरों को तत्काल गाड़ियां लगवाकर धान उठाव के लिए निर्देशित भी किया जा रहा है।
सोमवार दस जनवरी को एक हजार 255 किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं। इन किसानों से 55 हजार 139 क्विंटल से अधिक धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। सोमवार को धान खरीदी केन्द्र अखरापाली में 33, उतरदा में 37, कटघोरा में 17, कनकी में 29, करतला में 20, केरवाद्वारी में 19, कुलहरिया में 33, कोथारी में 22, कोरकोमा में 34, कोरबी पाली में 48, पोड़ी-उपरोड़ा कोरबी में 34, चैतमा में 34, चिकनी पाली में 21, लबेद में 17, छुरीकला में 20, सुमेधा में 11 एवं जटगा में 18 किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे। धान खरीदी केन्द्र जटगा तुमान में 09, जवाली में 33, रंजना में 09, तुमान में 32, तिलकेजा में 20, दुरपा में 12, नवापारा में 29, बेहरचुंआ में 19, निरधि में 24, पठियापाली में 21, पसान में 26, लैंगा में 11, नुनेरा में 08, पाली में 38, पिपरिया में 10, पोड़ी में 19, पोड़ी-उपरोड़ा में 10, फरसवानी में 21, बरपाली कोरबा में 31, बरपाली में 50, बिंझरा में 21, कुदुरमाल में 14 एवं भैंसमा में 35 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाया है। इसी प्रकार धान खरीदी केन्द्र भिलाई बाजार में 30, रामपुर में 23, लाफा में 21, श्यांग में 28, सपलवा में 07, उमरेली में 17, सुखरीकला में 20, सिरमिना में 39, दादरखुर्द में 13, सोनपुरी में 29, सोहागपुर में 27, कराईनारा में 17, नोनबिर्रा में 16 एवं हरदीबाजार में 19 किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है।

सियान सदन में पहुंची मोबाईल मेडिकल यूनिट, हुई वरिष्ठजनों की निःशुल्क जांच, किया गया बीमारियों का मुफ्त इलाज

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47