Advertisement

Ambikapur News : 5386 फ्रंट लाईन वर्कर एवं 10602 हेल्थ केयर वर्करों को लगेगा एहतियाती खुराक…..

5386 फ्रंट लाईन वर्कर एवं 10602 हेल्थ केयर वर्करों को लगेगा एहतियाती खुराक…..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   कोविड-19 से बचाव के लिए 10 जनवरी से शुरू हुए कोरोनारोधी टीकाकरण के एहतियाती खुराक जिले के 5386 हेल्थ केयर वर्कर, 10602 फ्रंटलाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक के हितग्राहियों को लगाई जाएगी। 14 जनवरी तक 3095 लोगों को एहतियाती खुराक लग चुका है। इसमें 1588 हेल्थ केयर वर्कर, 488 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 1019 साठ वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राही  शामिल हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया है कि 10 जनवरी से शुरू हुए कोरोना के एहतियाती खुराक हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों को द्वितीय खुराक के 9 महीने के बाद या 39 सप्ताह के बाद लगेगा। हितग्राही ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट कर सकते हैं। किन्तु वे ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर सकेंगे।

हितग्राही सीधे एहतियाती खुराक सेशन साइट जाकर टीका लगवा सकते हैं। 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों से किसी भी प्रकार की कोई सर्टिफिकेट नहीं ली जाएगी। एहतियाती खुराक के लिए व्यक्ति अपना पहली व दूसरी खुराक के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर एवं आईडी प्रूफ का ही उपयोग करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57