Advertisement

कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में 145216 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगाया गया टीकाकरण

कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में

145216 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगाया गया टीकाकरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर/16 जनवरी 2022/ जिले में दो दिन चले कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में सभी ब्लाको में ग्रामीण को कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए पात्र हितग्राहियों को कोरोना संक्रमण से बचने एवं रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन टीम द्वारा वैक्सीन का पहला एवं दूसरा डोज डोर टू डोर पहुंच कर 145216 हितग्राहियों को वैक्सीन लगाया गया।

कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में लोगों को जागरूक करने सभी ब्लाक में वैक्सीनेशन टीम द्वारा गली व मोहल्ला भ्रमण कर, जिन लोगो ने कोरोना की वैक्सीन नही लगवाया है, उनके घर-घर जाकर कोरोना की वैक्सीन लगवाने की अपील कर उन्हे प्रेरित किया तथा वैक्सीनेशन के प्रति भ्रामक अफवाह से बचने की सजग समझाइश दी गई। अपने परिवार व गांव के अन्य पात्र हितग्राहियों तथा रिश्तेदारों को भी वैक्सीन लगाने हेतु कहने के लिए कहा। कोरोना के तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने तथा कोरोना के निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने समझाया गया जिससे प्रेरित होकर लाखों लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचने एवं नियंत्रण के लिए वैक्सीन लगवाया।

जिला प्रशासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए जिला नोडल अधिकारी, ब्लॉक नोडल अधिकारी व क्लस्टर समन्वयक नियुक्त किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अमला हर जगह तैनात थी।
वैक्सीनेशन के जन जागरूकता के लिए जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन की टीम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, नागरिकगणों का इस महाअभियान को सफल बनाने गली, मोहल्ला, दूरस्थ क्षेत्र में घर घर पहुंचकर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 टीकाकरण हेतु लोगो को प्रेरित करने, घर-घर जाकर वेक्सीन का प्रथम एवं दूसरा डोज लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के महापर्व में 14, 15 जनवरी को पहला डोज 47117 एवं दूसरा डोज 98099 कुल 145216। आगे भी कोविड टीकाकरण कार्य जारी रहेगा।
90 प्रतिशत छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ होंगे उत्तीर्ण, कलेक्टर ने मिशन-90 का किया शुभारंभ

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47