धान खरीदी सुचारू रूप से जारी. कही कोई दिक्कत नही- मंत्री भगत

धान खरीदी सुचारू रूप से जारी. कही कोई दिक्कत नही- मंत्री भगत…..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी की समय-सीमा 31 जनवरी 2022 से एक सप्ताह आगे बढ़ाने की घोषणा की। समीक्षा बैठक में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अम्बिकापुर के स्वान कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धान खरीदी सुव्यवस्थित ढंग से चल रहा है। बारदाने की समस्या थी लेकिन किसानों, राईस मिलरों एवं प्रशासन की मेहनत से समस्या नहीं आई। दिसम्बर माह में रिकार्ड धान खरीदी हुई है। जनवरी माह में बारिश के कारण खरीदी थोड़ा बाधित हुई। उन्होंने कहा कि सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा। बारिश के कारण हुई बाधा को दृष्टिगत रखते हुए धान खरीदी एक सप्ताह बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह तक समितियों से पूरी धान का उठाव हो जाना चाहिए। तेजी से धान उठाव के लिए समितियों से सीधे टोकन काटें और मिलर धान का उठाव करें।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि धान खरीदी सबसे चुनौती पूर्ण कार्य था लेकिन मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में धान खरीदी बहुत ही सुगमतापूर्वक हो रहा है कहीं कोई दिक्कत नहीं है। बारिश में जरूर थोड़ा व्यवधान हुआ था लेकिन मुख्यमंत्री के आश्वाशन के बाद किसानों की चिंता दूर हो गई। धान का उठाव भी ठीक से हो रहा है उन्होंने प्रदेश में हुई अब तक धान खरीदी, धान का उठाव व कस्टम मिलिंग की जानकारी दी। मंत्री भगत ने कहा कि धान खरीदी के संबंध में जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका बेहतर अनुपालन कराया जाएगा। स्वान कक्ष में खाद्य मंत्री के साथ पार्षद दीपक मिश्रा, श्याम लाल जायसवाल,  लक्ष्मी जायसवाल तथा खाद्य अधिकारी रविंद्र सोनी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि  उपस्थित थे।