Ambikapur News : पिक-अप से परिवहन कर रहे बिचौलिए का 50 बोरी अवैध धान जब्त……..

breaking news

पिक-अप से परिवहन कर रहे बिचौलिए का 50 बोरी अवैध धान जब्त……..

P.S.YADAV/Lब्यूरो चीफ/सरगुजा//  एक पिक-अप वाहन से परिवहन कर ला रहे बिचौलिए का 50 बोरी अवैध धान प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पकड़ा गया और धान को जब्त किया गया। यह मामला मैनपाट जनपद के मेहता पॉइंट का है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

इस मामले में जानकारी देते हुए मैनपाट तहसीलदार शशिकांत दुबे ने बताया कि शनिवार को शाम करीब 7 बजे भ्रमण के दौरान मेहता पोइंट के पास एक पिक-अप में धान बोरी भर कर जा रहा था। शंका होने पर पिक-आप को रुकवाने की कोशिश की गई। इस पर वाहन चालक द्वारा वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुये दुर्घटना ग्रस्त कर दिया और धान नीचे गिर गया।

धान के बारे में पूछ-ताछ करने पर बताया गया कि नर्मदापुर निवासी बृजेश गुप्ता रायगढ जिले के ग्राम कापू से उक्त धान को ला रहे थे। धान के कागजात की मांग करने पर कोई दस्तावेज नही दे पाए। दस्तावेज के अभाव में 50 बोरी धान अवैध घोषित करते हुए जब्त कर समिति को सुपुर्द किया गया।