Advertisement

​​​​​​​छत्तीसगढ़ में अब तक 84.73 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी

रायपुर : ​​​​​​​छत्तीसगढ़ में अब तक 84.73 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी

राज्य में लगभग 19.96 लाख किसानों ने बेचा धान 

अब तक लक्ष्य का लगभग 80.69 प्रतिशत धान की खरीदी

धान खरीदी के एवज में किसानों को 15,407.20 करोड़ रूपए जारी 

 डीओ और टीओ के माध्यम से अब तक लगभग 45.96 लाख मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव 

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 19 लाख 95 हजार 868 किसानों से 84 लाख 72 हजार 820 मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है, जो राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 80.69 प्रतिशत है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 15,407.20 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से अब तक 45.96 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 39 लाख 98 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 34 लाख 79 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 16 लाख 79 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 11 लाख 17 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 24 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 7 लाख 39 हजार 896 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 7 लाख 32 हजार 574 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 6 लाख 05 हजार 805 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। 
 
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,36,444 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 56,099 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 14,568 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,57,620 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,30,091 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 20,057 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 39,220 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 4,41,227 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 60,029 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,45,447 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 3,51,592 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 4,71,509 मीटरिक टन, बालोद जिले में 4,61,094 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। 

 इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 5,58,753 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 3,66,106 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,83,166 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 350,909 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,84,522 मीटरिक टन, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 5,99,344 रायपुर जिले में 4,28,257 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,69,211 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 1,30,938 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 1,18,983 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,96,509 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 2,22,852 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल गणतंत्र दिवस पर बलौदाबाजार में फहराएंगे तिरंगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47