Advertisement

अरपा महोत्सव : नदियों के उद्गम स्थलों पर किया गया श्रमदान।

गौरेला पेंड्रा मरवाही : अरपा महोत्सव : नदियों के उद्गम स्थलों पर किया गया श्रमदान

त्रिपान नदी के उद्गम स्थल पर कलेक्टर-एसपी ने किया श्रमदान

श्रद्धालुओं-पर्यटकों की सुविधा के लिए त्रिपान नदी के उदगम स्थल पर बनेगा शेड और चबूतरा

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 9 फरवरी 2022

जिला गठन के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर आज जिले की प्रसिद्ध नदियों अरपा, सोन और त्रिपान नदी के उद्गम स्थल पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वच्छता श्रमदान किया।
    कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने पेंड्रा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 तेंदूपारा  में त्रिपान नदी के उद्गम स्थल पर श्रमदान किया। उन्होंने उद्गम स्थल पर बने कुण्ड की सीढ़ियों की चूने से पुताई और कुण्ड से काई निकाला।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

शासन की किसान हितैषी योजनाओं का रहा प्रभावी असर

कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से नदी के उद्गम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहां धार्मिक पर्यटन की अच्छी सम्भावना को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चबूतरा एवं शेड बनाने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी पेण्ड्रा को दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पेंद्र शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी निर्मलकर, तहसीलदार जायसवाल, वार्ड पार्षद राकेश चतुर्वेदी एवं प्रशांत श्रीवास सहित गणेश जयसवाल, पवन सुल्तानिया, आकाश केशरी, शरद गुप्ता, मैकू भरिया, गोलू राठौर सहित अनेके अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

जिले में 13976 किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 69524 मैट्रिक टन धान की खरीदी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05