Ambikapur News: समुदाय स्तरीय हितग्राहियां का चार दिवसीय प्रशिक्षण आज से……..

breaking news

समुदाय स्तरीय हितग्राहियां का चार दिवसीय प्रशिक्षण आज से……..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जल जीवन मिशन हर घर जल के तहत मुख्य संसाधन केंद्र एक्शन फ़ॉर कम्यूनिटी एम्पावरमेंट के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रां में क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के संदर्भ में समुदाय स्तरीय चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन 11 से 14 फरवरी तक किया जाएगा। प्रशिक्षण का शुभारम्भ 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे से अम्बिकापुर स्थित होटल श्री लक्ष्मी में होगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया है कि 4 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों की वाटर सप्लाई में ग्राम पंचायत व संबंधित क्षेत्र के समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। प्रशिक्षण के तीसरे दिन क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान ग्राम कार्य योजना निर्माण, क्रियान्वयन एवं रख-रखाव को समझाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों के मध्य जल गुणवत्ता निगरानी, सामुदायिक सहभागिता सहित अन्य कार्य योजना की स्पष्ट जानकारी देते हुए सहयोग के लिए आग्रह किया जाएगा। प्रशिक्षण में सीतापुर विकासखंड के विभिन्न पंचायतों से सरपंच सहित 60 प्रतिभागी भाग लेंगे।

ज्ञातव्य है कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा हर घर जल को क्रियाशील रुप से संचालित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है। इसे अभियान के रुप में संचालित करने के लिए विशेष प्रयास हो रहा है। हर घर जल के रख-रखाव व संचालन में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए पंचायत स्तर पर व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाना है जिससे समुदाय में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी हो।