Advertisement

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के लगाए गए आरोप निराधार और औचित्यहीन।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के लगाए गए आरोप निराधार और औचित्यहीन।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा है कि पार्टी के अंदर समुचित फोरम में मुद्दों को रखने के बजाय सार्वजनिक रूप से तथ्यों से परे जाकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी यदि कांग्रेस के सामान्य कार्यकर्ताओं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के ऊपर आरोप लगाते रहेंगे तो कांग्रेस के अंदर समर्पित कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश जाना स्वभाविक है, आगे उन्होंने बताया कि राजनीतिक वर्चस्व और अपने आकाओं को खुश करने के लिए जिस तरह का षड्यंत्र पूर्वक पत्र पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी को व प्रदेश पदाधिकारियों को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय द्वारा लिखा गया है वह निंदनीय है। मृत दीपक गुप्ता पर जिस दिन प्राणघातक हमला हुआ उसी दिन से कई युवक और उसके परिवार की मदद के लिए सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य आगे आए थे। जबकि वर्तमान में मृतक दीपक गुप्ता का परिवार अंबिकापुर में ही रह रहा है। मृतक दीपक गुप्ता के पिता और परिवार के सदस्यों ने प्रेस से बात करते हुए कहा है कि युवक की इलाज के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित कई कांग्रेस नेताओं के द्वारा आर्थिक रूप से मदद की गई थी। जबकि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय द्वारा सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता पर लगाए गए गंभीर आरोप पर दीपक गुप्ता के परिजनों ने भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता पर यह गंभीर आरोप लगाया है। जबकि उनकी मुलाकात अबतक एक बार भी नीरज पांडेय से नही हुई है।
ऐसे में यह आरोप निराधार है। गौरतलब है जिन नाबालिकों पर दीपक गुप्ता की हत्या करने के आरोप लगा है उनका कांग्रेस पार्टी से न तो लेना देना है और न ही आरोपी कांग्रेस पार्टी के सदस्य है। दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने दो नाबालिकों सहित अन्य के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है।
आगे सिंह ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियां तथ्य हीन शिकायतें सिर्फ छवि को खराब करने के लिए की गई हैं इस संबंध में, भ्रामक शिकायत पर कार्यवाही की मांग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी को पत्र लिखा है और समुचित कार्यवाही की मांग की है ताकि पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार रहे और कार्यकर्ता निष्ठावत रहें। लिखे पत्र में यह भी कहा है कि एनएसयूआई कार्यकर्ता दीपक गुप्ता की हत्या की ऊंची स्तरीय जांच करवाने की मांग करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे द्वारा निराधार आरोप लगाकर कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को षडयंत्र के तहत बदनाम करने की साजिश की गई है जो निंदनीय है।
सरगुजा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, एवं कांग्रेस के अन्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं के ऊपर लगाए गए आरोप पर पुलिस द्वारा जांच कर अभियोग पत्र न्यायालय में दाखिल की गई है मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है,वह कांग्रेस के सदस्य भी नहीं रहे हैं ऐसी दशा में तथ्यों से परे लगाए गए आरोप मात्र गुटीय राजनीति को हवा देने के लिए है और स्वयं को सर्वश्रेष्ठ साबित करने की औचित्यहिन कोशिश है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

भारत निर्वाचन आयोग मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता-’मेरा वोट मेरा भविष्य है-एक वोट की शक्ति’
‌‌

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57