Advertisement

प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजयुमो ने विश्रामपुर में पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन।

प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजयुमो ने विश्रामपुर में पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी बिश्रामपुर -प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर युवा मोर्चा संभाग प्रभारी चिंटू राजपाल, जिला प्रभारी विकास झा, सह प्रभारी अभय साहू की उपस्थिति व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती, महामंत्री दुर्गा गुप्ता, सावन गोयल के नेतृत्व में भाजयुमो जिला सूरजपुर ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत से हुए प्रशासनिक दुर्व्यवहार व गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए। मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया ।
। विरोध प्रदर्शन में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर हल्ला बोला, विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन करने के दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ताओं व पुलिस में जमकर छीना झपटी देखी गई। बावजूद इसके भाजयुमो के प्रयासों से पुतला दहन कर लिया गया।
प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो के कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा पुष्पा सिंह युवा मोर्चा प्रभारी लवकेश पैकरा, जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, महामंत्री दुर्गा गुप्ता, मुकेश साहू, नितेश सोनी, मनी बग्गा, सूरज सेट्टीअंशुल बजेठा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बिश्रामपुर अवनीश सिंह समेत जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में जिला व मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के लगाए गए आरोप निराधार और औचित्यहीन।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57