Advertisement

जिले मे कानून व शांति व्यवस्था का तंत्र होगा मजबूत।

जिले मे कानून व शांति व्यवस्था का तंत्र होगा मजबूत
धरातल पर जाकर समस्याओं का करे निराकरण कलेक्टर ने दिए निर्देश
प्रशासन व पुलिस के बीच हुई समन्वय बैठक

सीमांचल की बाल कविताओं का संग्रह बचपना का जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विमोचन

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी विश्रामपुर- सूरजपुर/10 फरवरी 2022 / जिले में सुरक्षातंत्र को मजबूत करने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में प्रशासन और पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक संम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, एसडीओपी, तहसीलदार एवं समस्त थाना प्रभारी एवं सड़क सुरक्षा प्रभारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले में सुरक्षातंत्र को मजबूत कर शांति व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु विभिन्न निर्देश दिए। जिसमे कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कहा कि राज्य शासन की मंशानुसार जिले में शांति व्यवस्था एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस को प्रभावी समन्वय बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे जिले में कोई भी घटना घटित होती है उसकी सूचना जल्द प्राप्त हो, जिसके लिए सभी अमलो को सजग रहकर कार्य करना है। घटना पर संवेदनशीलता से कार्य करना है। प्रशासन एवं पुलिस को प्रत्येक गतिविधि की जानकारी होती रहने चाहिये जिसके लिए सूचना तंत्र मजबूत करने एवं आमजनों से परस्पर जुड़े रहने के निर्देश दिए हैं जिससे उनका सहयोग प्रशासन व पुलिस को प्राप्त हो। उन्होंने राजस्व और पुलिस के अमलो को अपने दैनिक कार्याे के साथ ही शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं निरन्तर मॉनिटरिंग करने के लिए कहा है। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार अवैध रेत खनन, परिवहन पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करने निर्देशित किया एवं राजस्व तथा पुलिस अमला को अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की सूची तैयार कर निरंतर धरातल में जाकर निगरानी रखने निर्देशित किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

‘दो पुत्रों का पिता की शव लावारिश हालत मे’ लोगों ने पुलिस के सहयोग से कराया अंतिम संस्कार

पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने आपसी समन्वय पर जोर देते हुए प्रशासन के साथ गांव शहर का भ्रमण करने कहा तथा धरातल के वास्तविक रिपोर्ट निरंतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं तथा जहां भी कुछ अवैध कार्य हो रहे हैं उन पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कही भी दुर्घटना होती है वहा पुलिस तत्काल पहुंचे एवं आवश्यक कार्यवाही के साथ ही आमजन का सहयोग करें। उन्होंने सोशल मीडिया की भी निरंतर मानिटरिंग करने निर्देश दिए हैं।


युवा ठेकेदारी का अनुकरणीय पहल दशगात्र स्थल पर शेड लगाया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57