Advertisement

कोरबा: पम्प चोरी करने वाले गिरोह का पाली पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हथ्थे..।

कोरबा: पम्प चोरी करने वाले गिरोह का पाली पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हथ्थे..

साकेत वर्मा ब्यूरो चीफ कोरबा/पाली :- पाली पुलिस ने पम्प चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह द्वारा शासकीय संस्थानों में लगे पम्प को निशाना बनाया जाता था । पुलिस ने गिरोह से 05 सबमर्सिबल पम्प जप्त किये है। इस चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ढुकुपथरा का सचिव अश्लेष कुमार डिक्सेना जो सैला का रहने वाला द्वारा दिनांक 05.04.2021 को थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात व्यक्ति गोंडवाना भवन ढुकुपथरा में लगे सबमर्सिबल पम्प को चोरी कर ले गया है, जिसकी रिपोर्ट पर
अपराध कं. 77/2021 धारा 379 भादवि दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी, पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशानिर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा एसडीओपी कटघोरा, रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में शासकीय संस्थानों में होने वाले चोरियों को ध्यान में रखते हुये थाना प्रभारी पाली लीलाधर राठौर
द्वारा विशेष टीम गठित की गई तथा चोरी हुये सबमर्सिबल पम्प के संबंध में लगातार खोजबीन शुरू की गई जो पता तलाश के दौरान थाना पाली क्षेत्र के विभिन्न गांव ढुकुपथरा, बक्साही,
मुनगाडीह, तालापार, केराझरिया, बुडबुड, पोड़ी, नगोई, चेपा तथा सैला में दो दिनों तक लगातार जाकर पूछताछ करने पर मुख्य संदिग्ध के रूप में ग्राम सैला के अभय कुमार, धनेश डिक्सेना तथा एक विधि से संघर्षरत बालक का पता चलने पर उक्त तीनों संदिग्धों को गांव सैला नाला के पुलिया के पास पकड़कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई जो तीनों द्वारा ग्राम दिनांक 03.04.2021 के रात्रि को ग्राम बक्साही शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तथा ढुकुपथरा के गोंडवाना भवन में लगे सबमर्सिबल पम्प को चोरी करना बताये तथा साथ ही साथ पाली क्षेत्र के ग्राम पोड़ी, लाफा, भण्डारखोल, सैला में भी चार अन्य सबमर्सिबल पम्प चोरी करना स्वीकार किये हैं, जिनके कब्जे से 05 सबमर्सिबल पम्प जिसमें जिन्दल कंपनी, किर्लोस्कर कम्पनी, शक्तिमान कम्पनी एवं केबल वायर लगभग 50 मीटर तथा वायर काटने का एक हंसिया कुल कीमती 75,000/रूपये के पम्प एवं केबल आरोपी अभय कुमार पिता अजीत सिंह सलाम उम्र 19 साल निवासी करतली एवं धनेश डिक्सेना पिता रविशंकर डिक्सेना उम्र 21 साल सा0 सैला एवं
01 अन्य विधि के समक्ष संघर्षरत बालक के कब्जे से जप्त किया गया तथा आरोपीगण अभय सलाम एवं धनेश डिक्सेना को आज दिनांक 07.04.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपीगण द्वारा अन्य और साथीगण को घटना में शामिल होना बताये हैं जिनकी पता तलाश लगातार की जा रही है, जिनके मिलने पर और सबमर्सिबल पम्प की बरामदी होने की संभावना है।

इस प्रकरण में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर, प्रआर अश्वनी निरंकारी, प्रआर प्रवीण नरडे ,प्रआर हिरावन शरोते, आर. विनोद योगी, शैलेंद्र तंवर, नारायण कश्यप, संजय सिंह,इंद्रदेव कंवर, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47