Advertisement

जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी: सुब्रत साहू 

रायपुर : जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी: सुब्रत साहू 

अपर मुख्य सचिव ने अम्बिकापुर में किया पेयजल संबंधी विभिन्न कार्यों का निरीक्षण

रायपुर, 14 फरवरी 2022 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आज अंबिकापुर  जिले के ग्राम भिट्ठीकला, सुखरी एवं कालापारा में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक पहुंचाए जा रहे नल जल के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाकर ग्रामीणों के घरों तक नल जल की सुविधा देने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। 
स्कूल शिक्षा विभाग में स्थानांतरण के लिए अब ऑनलाईन आवेदन अनिवार्य 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बात की और नल जल की सुविधा का लाभ लेने के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने की समझाईश दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित करायें जिसमें नल जल के  सदुपयोग और उसके देख-भाल के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि घर के सामने लगाए जा रहे टेप नल की सुरक्षा की सामूहिक जिम्मेदारी ग्रामीणों को दें। ग्राम कालापारा में नल जल के निरीक्षण के दौरान एसीएस ने सरपंच श्रीमती बिलॉसो मरकाम से बातचीत की और नल जल के बारे में लोगों को जागरुक करने कहा ताकि लोग इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकें। उन्होंने कालापारा में नवनिर्मित पानी टंकी तथा क्लोरीनीकरण कक्ष का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने पानी टंकी के पास स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कालापारा का निरीक्षण किया। जल जीवन मिशन के तहत जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों तथा ग्रामों में टेप नल की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर कलेक्टर संजीव कुमार झा, जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

राज्यपाल ने आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती में स्थानीय निवासी की अनिवार्यता को शिथिल करने संबंधी प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47