Advertisement

अवैध कोयला के कारोबार पर सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही।

अवैध कोयला के कारोबार पर सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही।

12 लाख कीमत के 10 टन कोयला, 1 मिनी टिपर टाटा, 2 मोटर सायकल जप्त।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी सूरजपुर। अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने को लेकर शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह व पुलिस टीम के द्वारा भटगांव थाना क्षेत्र के सिवारीपारा नर्सरी के पास किया गया। दरसल भटगांव क्षेत्र में अवैध कोयला का कारोबार करने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने ट्रेनी आईपीएस व एसडीओपी प्रतापपुर को रेड़ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अनाचार के 2 मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, थाना चांदनी पुलिस की कार्यवाही।
पुलिस की टीम ने भटगांव के सिवारीपारा नर्सरी के पास से लावारिस हालत में 7 टन कोयला तथा मिनी टिपर टाटा 909 क्रमांक सीजी 16 ए 2459 में भरा हुआ करीब 3 टन कोयला कुल 10 टन कोयला कीमत 40 हजार रूपये, 1 बुलेट रायल इनफिल्ड क्रमांक सीजी 29 एसी 2638 एवं बिना नंबर का यामहा क्रक्स मोटर सायकल कीमत 11 लाख 60 हजार रूपये कुल 12 लाख रूपये का लावारिश हालत में पाया गया। पुलिस ने धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही करते हुए कोयला व वाहनों को जप्त किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने बताया कि कोयले का अवैध कारोबार करने वालों पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

वनांचल के 863 छोटे बड़े नालों में लगभग 05 लाख हेक्टेयर भूमि होगी उपचारित: वन मंत्री अकबर

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57