Advertisement

कस्टम मिलिंग के लिए 79.82 लाख मीटरिक टन धान अब तक उठाव

कस्टम मिलिंग के लिए 79.82 लाख मीटरिक टन धान अब तक उठाव

केन्द्रीय पुल में 22.12 लाख मीटरिक टन चावल जमा

रायपुर, 22 फरवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के पश्चात कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। सोमवार शाम 7:15 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलर्स द्वारा डीओ और टीओ के माध्यम से 79.82 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम हो रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 22.12 लाख मीटरिक टन गुणवत्तायुक्त चावल जमा करा चुका है। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 12.11 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 10 लाख मीटरिक टन चावल शामिल है।
खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 79.82 लाख मीटरिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। वर्मा ने बताया कि 63 लाख 97 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 59 लाख 12 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 24 लाख 19 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 20 लाख 70 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा करने का लक्ष्य है।  

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कोरिया जिले के सिंचाई परियोजनाओं के लिए 26 करोड़ रूपए स्वीकृत।

अमिताभ बच्चन प्रभास की आगामी फिल्म ‘राधेश्याम’ के नैरेटर बने ।

सुप्रीम कोर्ट ने परम बीर सिंह मामले में महाराष्ट्र सरकार से ‘अपना हाथ’ रखने को कहा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05