Advertisement

बिलासपुर जिले के आठ सिंचाई परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रूपए स्वीकृत।

रायपुर : बिलासपुर जिले के आठ सिंचाई परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रूपए स्वीकृत

दो हजार चार सौ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर 28 फरवरी 2022छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर जिले के आठ सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 28 करोड़ 40 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजनाओं के पूरा होने से दो हजार चार सौ चालीस हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बिलासपुर जिले के शिवनाथ नदी पर मनुआ के पास डाईक निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 60 लाख 49 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड-मस्तूरी अंतर्गत शिवनाथ नदी पर ग्राम कुकुर्दी के पास डाईक निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 70 लाख 38 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड-तखतपुर की कपसियाखुर्द एनीकट योजना के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 27 लाख 69 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-तखतपुर अंतर्गत भकुर्रा नवापारा एनीकट कार्य के लिए दो करोड़ 64 लाख 85 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-तखतपुर की खपरी एनीकट योजना के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 80 लाख 52 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-मस्तूरी अंतर्गत बोहारडीह स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 01 लाख 85 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-तखतपुर की नगोई एनीकट योजना के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 76 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-कोटा अंतर्गत सल्का व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर/माईनर नहर लाईनिंग कार्य के लिए बारह करोड़ 58 लाख 65 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 1960 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

UP Election 5th Phase: यूपी चुनाव के 5वें चरण की वोटिंग खत्म, कुल 693 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद…।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47