Advertisement

UP Election 5th Phase: यूपी चुनाव के 5वें चरण की वोटिंग खत्म, कुल 693 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद…।

UP Election 5th Phase: यूपी चुनाव के 5वें चरण की वोटिंग खत्म, कुल 693 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद…।

रिपोर्टर अमन गोस्वामी मो 9140484490/ लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 5वें चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। मतदान सुबह 7 बजे से जारी थे। यूपी चुनाव के 5वें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। कुल 693 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। जिसमें अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा में वोटिंग हो रही है। वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद की गई है।5वें चरण में 5 बजे तक 53.93% वोटिंग

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

यूपी में शाम 5 बजे तक 53.93% वोटिंग
अमेठी में 5 बजे तक 52.82 फीसदी वोटिंग
अयोध्या में 5 बजे तक 58.01% मतदान
बहराइच में 5 बजे तक 54.68% मतदान
बाराबंकी में 5 बजे तक 54.75% मतदान
चित्रकूट में 5 बजे तक 59.50% मतदान
गोंडा में 5 बजे तक 54.21 फीसदी वोटिंग
कौशाम्बी में 5 बजे कर 56.96% मतदान
प्रतापगढ़ में 5 बजे तक 50.20% मतदान
प्रयागराज में 5 बजे तक 51.29% मतदान
रायबरेली में 5 बजे तक 56.06% मतदान
श्रावस्ती में 5 बजे तक 57.24% मतदान
सुल्तानपुर में 5 बजे कर 54.91% मतदान
5वें चरण में कई वीआईपी भी चुनाव लड़ रहे हैं, यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, योगी सरकार में मंत्री मोती सिंह पट्टी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेस की अराधना मिश्रा मोना प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से प्रत्याशी हैं। जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कुंडा विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज पश्चिम से प्रत्याशी हैं, मंत्री नंद गोपाल नंदी प्रयागराज दक्षिण से प्रत्याशी हैं, रमापति शास्त्री मनकापुर सुरक्षित सीट से प्रत्याशी हैं, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट सदर सीट से प्रत्याशी हैं। इसके साथ ही अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है।

Russia-Ukraine War : यूक्रेन के साथ हो रही जंग के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर डिटेरेंस फोर्स को किया अलर्ट।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57