Advertisement

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता 08–15 दिसंबर, विजेताओं को मिलेगा आकर्षक इनाम

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा रजत जयंती वर्ष में ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 08 से 15 दिसंबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां

रायपुर, 07 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 08 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक विशेष कार्यक्रमों और रचनात्मक प्रतियोगिताओं की श्रृंखला शुरू की जा रही है। इसी क्रम में 08 से 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को नई दृष्टि से देश-दुनिया के सामने लाना है।

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों, रिजॉर्ट्स और पर्यटन बोर्ड के प्रधान कार्यालय रायपुर में विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनका मकसद पर्यटन को नए आयाम देना है।

प्रतिभागियों के लिए खुला मंच

भारत के किसी भी राज्य से 18 वर्ष से अधिक आयु का प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रविष्टि भेज सकेगा।
प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ थीम पर आधारित मौलिक फोटोग्राफ को निर्धारित ईमेल या ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
प्रतिभागी को नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर और फोटो का संक्षिप्त विवरण भी अनिवार्य रूप से देना होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ज्यूरी चयन और पुरस्कार

मूल्यांकन विशेषज्ञ ज्यूरी द्वारा रचनात्मकता, तकनीकी गुणवत्ता, विषय की प्रासंगिकता और पर्यटन मूल्य के आधार पर किया जाएगा।
विजेताओं की घोषणा 19 दिसंबर 2025 को की जाएगी।

पुरस्कार:

  • प्रथम पुरस्कार – हिल इको रिसॉर्ट में 02 व्यक्तियों के लिए 02 रात / 03 दिन ठहरने की सुविधा
  • द्वितीय पुरस्कार – सोनभद्र टूरिस्ट रिसॉर्ट आमाडोब में 02 व्यक्तियों के लिए 01 रात / 02 दिन ठहरने की सुविधा
  • तृतीय पुरस्कार – 1500 रुपये नकद
    सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

भविष्य में मिलेगा डिजिटल प्रमोशन का अवसर

चयनित उत्कृष्ट फोटोग्राफ को भविष्य में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की प्रचार सामग्री और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करने पर भी विचार किया जाएगा।
इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं में फोटोग्राफी और रचनात्मक अभिव्यक्ति की रुचि भी बढ़ेगी। पर्यटन बोर्ड ने फोटोग्राफरों, पर्यटकों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57