छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर से होकर गुजरने वाली ये 8 ट्रेनें हुई रद्द, 7 गाड़ियां निर्धारित स्टेशन से पहले होंगी समाप्त, चेक कर लें लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में रायपुर से होकर जानें वाली 8 ट्रेन रद्द रहेंगी। वहीं 10 गाड़ियां री-शेड्यूल होंगी और 7 गाड़ियां निर्धारित स्टेशन से पहले शुरू और समाप्त होगी। रायपुर और उरकुरा रेलवे स्टेशन के बीच अंडरब्रिज के निर्माण की वजह से ऐसा किया गया है। जानकरी के अनुसार आज रात 9 बजे से कल सुबह 4 बजकर 50 मिनट तक ट्रेनों के आवाजाही में रोक लगी रहेगी। ये ब्लॉक 7 घंटे 50 मिनट तक रहेगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

परिवर्तित रूट से चलेगी ये गाड़ियां
5 गाड़ियां परिवर्तित रूट से चलेगी, वहीं टाटानगर-इतवारी-टाटानगर, गेवरा रोड-इतवारी, इतवारी- बिलासपुर गाड़ियां रायपुर स्टेशन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उरकुरा सरोना बाईपास होकर जाएंगी। रेलवे ने उरकुरा स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। उरकुरा से रायपुर आने और जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बस की व्यवस्था की है। यात्री बस से उरकुरा स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन में बैठकर यात्रा कर सकेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

किन गाड़ियों को किया गया रद्द
बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, दुर्ग रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर स्पेशल आज रद्द रहेगी। वहीं, रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, दुर्ग- रायपुर मेमू पैसेंजर और रायपुर- टीटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल 10 फरवरी को रद्द रहेंगी। इस मामले में यात्रियों का कहना है कि रेलवे को ट्रेनें कैंसल नहीं करना चाहिए, भले ही ट्रेनों को देरी से चलाएं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!