Advertisement

जिला स्तरीय चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कार वितरित।

धमतरी : जिला स्तरीय चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कार वितरित

ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रेडा द्वारा गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों के लिए चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों सहित अभिभावकों और नागरिकों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, भारत सरकार, विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर जिले में भी किया गया। शिक्षा और क्रेडा विभाग के माध्यम से जिले के विभिन्न स्कूलों में इस कार्यक्रम का आयोजन दिसम्बर 2021 में किया गया।

खेल मंत्री उमेश पटेल ने क्रिकेट प्रतियोगिता ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।

सहायक अभियंता एवं जिला प्रभारी श्री कमल पुरेना ने बताया कि धमतरी जिले में जिला स्तरीय ’ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता’ संबंधी चित्रकारी और स्लोगन प्रतियोगिता की आयोजन दो ग्रुप में किया गया। ग्रुप ’ए’ में कक्षा पांचवीं से आठवीं और ग्रुप ’बी’ में कक्षा नवमीं से बारहवीं के विद्यार्थी शामिल हुए। चित्रकला में पहला स्थान प्राप्त विजेता को पांच हजार रूपए, द्वितीय को तीन हजार, तृतीय दो हजार रूपए और प्रमाण पत्र दिया गया। इसी तरह स्लोगन में प्रथम स्थान विजेता को तीन हजार, द्वितीय को दो हजार और तृतीय को एक हजार सहित प्रमाण पत्र दिया गया। बताया गया है कि चित्रकला प्रतियोगिता के ग्रुप ’ए’ में कक्षा सातवीं की छात्रा कुमारी अरीबा खान ने प्रथम, केन्द्रीय विद्यालय कुरूद की कक्षा छठवीं की कुमारी रिया नारंग ने द्वितीय और इसी स्कूल के कक्षा सातवीं के छात्र यश्यश्री टंडन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह ग्रुप ’बी’ में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुजगहन की कक्षा बारहवीं की छात्रा कुमारी पुष्पांजली साहू प्रथम, देलही पब्लिक स्कूल धमतरी के कक्षा 11वीं के छात्र अंजनेय पवार द्वितीय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरेतरा की कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी शालिनी ध्रुव तृतीय स्थान पर रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

क्वांटिफायबल डाटा आयोग 4 मार्च को बिलासपुर नगर निगम और मुंगेली जिले की नगर पंचायतों में सर्वे कार्य की करेगा समीक्षा।

स्लोगन प्रतियोगिता के ग्रुप ’ए’ में अरीबा खान प्रथम, शासकीय प्राथमिक शाला संबलपुर की कक्षा पांचवीं की छात्रा अंशिका साहू द्वितीय और शासकीय प्राथमिक शाला भटगांव की कक्षा पांचवीं की छात्रा जन्नत बानो तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह ग्रुप ’बी’ में नत्थूजी जगताप नगरपालिका स्कूल धमतरी की कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी धनवंतरी साहू, मेनोनाइट अंग्रेजी स्कूल धमतरी के कक्षा दसवीं के छात्र मोहसिन खान द्वितीय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोकुलपुर के कक्षा 11वीं के छात्र डागेश्वर सोनकर तृतीय स्थान पर रहे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रजनी नेल्सन, जिला प्रभारी क्रेडा श्री पुरेना सहित प्रतिभागी, अभिभावक और विभिन्न विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक के 82 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 43 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57