क्वांटिफायबल डाटा आयोग 4 मार्च को बिलासपुर नगर निगम और मुंगेली जिले की नगर पंचायतों में सर्वे कार्य की करेगा समीक्षा।

रायपुर : क्वांटिफायबल डाटा आयोग 4 मार्च को बिलासपुर नगर निगम और मुंगेली जिले की नगर पंचायतों में सर्वे कार्य की करेगा समीक्षा

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

क्वांटिफायबल डाटा आयोग द्वारा 4 मार्च को नगर निगम बिलासपुर और मुंगेली जिले की नगर पंचायत मुंगेली, लोरमी, पथरिया और सरगांव में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेे कार्य की प्रगति की समीक्षा करेगा। आयोग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष 4 मार्च को सबेरे 9.30 बजे रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां नगर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में नगर निगम बिलासपुर के महापौर, सभापति, पार्षदों तथा सर्वे कार्य में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बड़ा हादसा चुनाव संपन्न करा वापस लौट रहे CRPF की गाड़ी की ट्रक के साथ भिड़ंत 3 जवानों की मौके पर मौत कई घायल…

बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष बिलासपुर से अपरान्ह 2.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 3.30 बजे मुंगेली पहुंचेंगे और वहां जिला पंचायत के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में नगर पंचायत मुंगेली, लोरमी, पथरिया और सरगांव के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा सर्वे कार्य में नियुक्त मुंगेली जिले के सभी जनपद पंचायतों के नोडल अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश में शिशु संरक्षण माह 4 मार्च से : 26.41 लाख बच्चों को विटामिन ‘ए’ और 28.34 लाख को आयरन व फोलिक एसिड की खुराक दी जाएगी।