Advertisement

प्रदेश में शिशु संरक्षण माह 4 मार्च से : 26.41 लाख बच्चों को विटामिन ‘ए’ और 28.34 लाख को आयरन व फोलिक एसिड की खुराक दी जाएगी।

रायपुर : प्रदेश में शिशु संरक्षण माह 4 मार्च से : 26.41 लाख बच्चों को विटामिन ‘ए’ और 28.34 लाख को आयरन व फोलिक एसिड की खुराक दी जाएगी

प्रदेश में आगामी 4 मार्च से 8 अप्रैल तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के 26 लाख 41 हजार बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक दी जाएगी। साथ ही प्रदेश भर के 6 माह से 5 वर्ष तक के 28 लाख 34 हजार बच्चों को आयरन एवं फॉलिक एसिड सिरप भी वितरित की जाएगी। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी बच्चों तक पहुंचने में मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे अपने 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार आयरन सिरप तथा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को हर छह माह के अंतराल में विटामिन ‘ए’ की खुराक अवश्य दिलाएं।

छत्तीसगढ़ में तीन साल में 10 गुना बढ़ गया मक्के का रकबा।

शिशु संरक्षण माह के दौरान बालोद जिले में 80 हजार 193, बलौदाबाजार-भाटापारा में एक लाख 65 हजार 326, बलरामपुर-रामानुजगंज में 87 हजार 320, बस्तर में 91 हजार 570, बेमेतरा में 96 हजार 456, बीजापुर में 28 हजार 630, बिलासपुर में दो लाख 21 हजार 727, दंतेवाड़ा में 28 हजार 890, धमतरी में 79 हजार 420, दुर्ग में एक लाख 72 हजार 791, गरियाबंद में 88 हजार 175, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 55 हजार, जांजगीर-चांपा में एक लाख 72 हजार 550 और जशपुर में 85 हजार 462 बच्चों को आयरन एवं फोलिक एसिड के सिरप वितरित किए जाएंगे।

टारगेट पूरा करने विवाहितों की दूसरी शादी कराने संबंधी खबर भ्रामक और गलत तथ्यों पर आधारित – मंत्री श्रीमती भेंड़िया

कांकेर में 75 हजार 432, कबीरधाम में 98 हजार 536, कोंडागांव में 59 हजार 463, कोरबा में एक लाख 25 हजार 308, कोरिया में 65 हजार 039, महासमुंद में एक लाख सात हजार 866, मुंगेली में 82 हजार 807, नारायणपुर में 14 हजार 312, रायगढ़ में एक लाख 53 हजार 812, रायपुर में दो लाख 45 हजार 017, राजनांदगांव में एक लाख 60 हजार 202, सुकमा में 23 हजार 909, सूरजपुर में 82 हजार 059 और सरगुजा जिले में 86 हजार 393 बच्चों को आयरन और फोलिक एसिड की खुराक दी जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर प्रदेश भर से छात्रों-अभिभावकों के फोन – हो रहा शंकाओं का समाधान

आगामी 4 मार्च से शुरू हो रहे शिशु संरक्षण माह में बालोद जिले में 77 हजार 176, बलौदाबाजार-भाटापारा में एक लाख 61 हजार 559, बलरामपुर-रामानुजगंज में 74 हजार 470, बस्तर में 82 हजार 660, बेमेतरा में 92 हजार 827, बीजापुर में 23 हजार 370, बिलासपुर में एक लाख 81 हजार 530, दंतेवाड़ा में 27 हजार 548, धमतरी में 75 हजार 998, दुर्ग में एक लाख 66 हजार 289, गरियाबंद में 59 हजार 781, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 34 हजार 527, जांजगीर-चांपा में एक लाख 66 हजार 702 और जशपुर में 81 हजार 800 बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक दी जाएगी।

गौमूत्र का खेती-किसानी में उपयोग के लिए अनुसंधान करें : मुख्य सचिव

कांकेर में 72 हजार 315, कबीरधाम में 96 हजार 850, कोंडागांव में 57 हजार 218, कोरबा में एक लाख 20 हजार 625, कोरिया में 62 हजार 187, महासमुंद में एक लाख तीन हजार 916, मुंगेली में 80 हजार 810, नारायणपुर में 13 हजार 771, रायगढ़ में एक लाख 47 हजार 889, रायपुर में दो लाख 39 हजार 435, राजनांदगांव में एक लाख 54 हजार 296, सुकमा में 22 हजार 799, सूरजपुर में 79 हजार 032 तथा सरगुजा जिले में 83 हजार 197 बच्चों को इस दौरान विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाई जाएगी।

अंदर ही अंदर धधक रही है आग कभी भी ज्वालामुखी का रूप ले सकती है । दोनों पक्ष बना रहे है अगली लड़ाई की योजना।

क्यों जरूरी है विटामिन ‘ए’ और आयरन

विटामिन ‘ए’ ऐसा पोषक तत्व है जो शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने में सहायता प्रदान करता है। विशेषकर आंखों व त्वचा के लिए विटामिन ‘ए’ जरूरी पोषक तत्व है। इसी प्रकार आयरन भी एक सूक्ष्म पोषक तत्व है, जो शरीर में पाए जाने वाले लाल रक्त कणिकाओं में हीमोग्लोबिन, जो मुख्य रूप से लौह तत्व एवं प्रोटीन का बना होता है, को लालिमा प्रदान करता है। जब शरीर में लौह तत्व की कमी होती है तो रक्त में हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता है जिससे रक्त की कमी हो जाती है। रक्त में लौह तत्व की कमी को ही एनीमिया कहते है।

कोविड का संक्रमण पूरी तरह से टला नही है-कलेक्टर ने की सावधानी बरतने की अपील

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47