Advertisement

शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर प्रदेश भर से छात्रों-अभिभावकों के फोन – हो रहा शंकाओं का समाधान

रायपुर : शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर प्रदेश भर से छात्रों-अभिभावकों के फोन – हो रहा शंकाओं का समाधान

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर की हेल्पलाइन के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर प्रतिदिन लगातार फोन आ रहे हैं। छात्रों और उनके अभिभावकों की समस्याओं का मंडल के अधिकारी निराकृत कर रहे हैं। रायपुर, महासमुन्द, कांकेर, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायगढ़, बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, सूरजपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा और मुंगेली जिले से हेल्पलाइन नम्बर पर प्रश्न पूछे गए, जिनका निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

गौमूत्र का खेती-किसानी में उपयोग के लिए अनुसंधान करें : मुख्य सचिव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

हेल्पलाइन में आज विषय विशेषज्ञ श्रीमती पापिया बेनर्जी, डॉ. गीता तानवानी, श्रीमती अंशु गुलाटी व उज्जवला अम्बास्था अंग्रेजी विषय संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही मण्डल के उपसचिव जे.के. अग्रवाल एवं हेल्पलाइन समन्वयक प्रदीप कुमार साहू श्रीमती अर्चना वर्मा श्रीमती अलका दानी सहायक प्राध्यापक ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये समस्याओं का समाधान किया। 3 मार्च को कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय की समस्या समाधान के लिए 87 फोन कॉल हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर पर आयें।
विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय से संबंधित आर्टिकल राइटिंग, समरी राइटिंग, प्रश्न-उत्तर, नोट-मेकिंग, अंग्रेजी याद करने के तरीके अंग्रेजी पेपर कैसा आयेगा, कौन-कौन सा लेटर आयेगा, मॉडल प्रश्न पत्र से प्रश्न पूछा जायेगा, ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्न-पत्र आयेगा क्या? मार्केट में उपलब्ध प्रश्न बैंक में क्या डिफरेंस है? नोट मेकिंग के टॉपिक क्या हांेगे? जैसे प्रश्न विद्यार्थियों ने किये।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : राज्य स्तरीय महिला मड़ई 05 से 08 मार्च तक राजधानी के बी.टी.आई. मैदान में।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57