Advertisement

टारगेट पूरा करने विवाहितों की दूसरी शादी कराने संबंधी खबर भ्रामक और गलत तथ्यों पर आधारित – मंत्री श्रीमती भेंड़िया

रायपुर : टारगेट पूरा करने विवाहितों की दूसरी शादी कराने संबंधी खबर भ्रामक और गलत तथ्यों पर आधारित – मंत्री श्रीमती भेंड़िया

सोशल मीडिया में ‘टारगेट पूरा करने विवाहितों की करा सकते हैं शादी‘ संबंधित दो साल पुरानी खबर का हवाला देते हुए राज्य सरकार के खिलाफ मिथ्या प्रचार किया जा रहा है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा है कि राज्य सरकार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक और गलत ढ़ंग से गलत तथ्यों को सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। समाचार पत्र में उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने टारगेट पूरा करने के लिए विवाहितों की शादी कराने जैसा कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कमजोर वर्ग के परिवारों की विवाह योग्य बेटियों की शादी के सपनों को पूरा करने का भरसक प्रयत्न कर रही है। राज्य सरकार ने योजना के तहत कन्या विवाह हेतु राशि 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 25 हजार रूपए कर दी है। बढ़ी हुई दर पर 6 हजार से अधिक कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया है। पिछले साल 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ में एक साथ 22 जिलों में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी जिले वर्चुअली जुड़े थे। पहली बार प्रदेश में एक साथ 3 हजार 229 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर प्रदेश भर से छात्रों-अभिभावकों के फोन – हो रहा शंकाओं का समाधान

गौमूत्र का खेती-किसानी में उपयोग के लिए अनुसंधान करें : मुख्य सचिव

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57