Advertisement

अंदर ही अंदर धधक रही है आग कभी भी ज्वालामुखी का रूप ले सकती है । दोनों पक्ष बना रहे है अगली लड़ाई की योजना।

अंदर ही अंदर धधक रही है आग कभी भी ज्वालामुखी का रूप ले सकती है । दोनों पक्ष बना रहे है अगली लड़ाई की योजना


गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी बिश्रामपुर –वाद विवाद ने लिया लड़ाई का रूप पुलिस को सतर्क रहने की जरूरत

मामले के संबंध में बताया जाता है कि बीते कल घटित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के सामने दो गुटों में जबरदस्त लाठी ,डंडा , हॉकी चली जिसमें दोनों पक्षों के लोग चोटिल हुए हैं ।लड़ाई के बाद पुलिस थाना विश्रामपुर में शिकायत का सिलसिला जारी है। आ रही खबरी के अनुसार गत 1 मार्च को स्थानीय नवनिर्मित मंदिर मे भंडारा का आयोजन किया गया था इसी दौरान रास्ता जाम होने पर छोटी सी विवाद हो गई। विवाद ने इतना तूल पकड़ा की गाली गलौज पर पहुंच गया। इतना ही नहीं घटना के तीसरे दिन दोनों पक्षों ने सूरजपुर अंबिकापुर मुख्य मार्ग के पुराना थाना के सामने दोनों पक्ष का आमना सामना हुआ और जमकर लाठी डंडा स्टिक चली। जिसमें दोनों पक्ष चोटिल हो गए हैं। अब दोनों पक्षों द्वारा विश्रामपुर पुलिस थाना में शिकायत की जा रही है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला भी दर्ज कर रही है ।मामले को गंभीरता से जांच प्रक्रिया में ली हुई है। इसके बाद भी दोनों पक्ष अभी भी लड़ाई झगड़ा का योजना बना रहे हैं। ऐसी चर्चा आम जनों के जुबान पर है। जिस पर पुलिस कि पैनी नजर रखने की जरूरत है ।

तारकेश्वरपुर के साप्ताहिक बाजार में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक मार्च को मंदिर में शिवरात्रि के दिन भंडारा का आयोजन किया गया था ।इसी दौरान विनय यादव रास्ते से गुजर रहे थे। मंदिर के पास पहुंचते ही भिड़ देख कर जोर जोर से हॉर्न बजाया जिस रामाशंकर सिंह से विवाद हो गया किसी तरह से मामला सलटा । इसके बाद भी दूसरे दिन भी विवाद हुआ ।जिसकी शिकायत रामाशंकर सिंह ने विश्रामपुर थाना में की ।शिकायत पर पुलिस ने विनय यादव के खिलाफ धारा 294, 506 का मामला दर्ज कर लिया गया। मामल दर्ज के बाद आरोपी को गिरफ्तारी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था ।तो दूसरी तरफ पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी । इसी बीच प्रथम पक्ष रमाशंकर सिंह और दूसरा पक्ष विनय यादव के बीच दक्षिण मुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के स्पोर्ट्स दुकान के अंदर बाहर सामने जमकर मार पीट हुई। ।जिसे पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत करने का प्रयास किया। इस मामले में प्रार्थी राजेश जैन ने पुलिस थाना में शिकायत की है कि आरोपी रमाशंकर सिंह ,पुत्र अनुपम सिंह, साल विकास सिंह ,एजाज अहमद मुन्ना व अन्य लोग मेरे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के सामने स्थित दुकान में आकर पूछने लगे कि विनय यादव है। हमने कहा हां ,जिस पर सभी ने लाठी-डंडे हॉकी से हमला कर दिया ।जिससे हाथ पैर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने राजेश जैन के शिकायत पर दूसरा पक्ष रामाशंकर सिंह ,अनूप सिंह, विकास सिंह, एजाज अहमद मुन्ना तथा अन्य के खिलाफ धारा 294 506, 323, 34 का मामला दर्ज किया है कर लिया है।उधर मारपीट के मामले में दूसरा पक्ष रामाशंकर सिंह ने विश्रामपुर थाना में शिकायत की है कि महाशिवरात्रि के दिन उपजे मामूली विवाद को लेकर जब मैं मुख्य बाजार के तरफ जा रहा था तो दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के सामने राजेश जैन ,विनय यादव हमारी गाड़ी रोक कर हमला कर जमकर मारपीट किया जिससे मेरे पुत्र का हाथ फैक्चर हो गया ।विनय यादव मोबाइल लूट लिया। दूसरे पक्ष कि इस शिकायत पर पुलिस जांच कर कार्यवाही की बात कही है । सरेआम फिल्मी दर्ज पर बाजार में जमकर लाठी स्टिक घटना से आम लोगों में दहशत है। यह मामला अभी शांत होता नहीं दिख रहा है स्थिति कभी भी विस्फोटक हो सकती है। अंदर ही अंदर आग सुलग रही । पुलिस को इस मामले पर निगरानी रखने की जरूरत है।

Ambikapur News : सुरेन्द्र साहू को मिला अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड……..

तमसा बिन बने थे लोग आरक्षक बिहारी पांडे ने हिम्मत दिखाई
मुख्य बाजार में जमकर चल रही थी लाठी डंडा परंतु दोनों पक्षों को किसी ने समझाने बुझाने ,हस्तक्षेप करने या मारपीट रोकने की जहमत नहीं उठाई। लोग तमाशा बीन बन तमाशा देखते रहे। इसी बीच विश्रामपुर थाना में पदस्थ आरक्षक बिहारी पांडे हिम्मत जुटाकर दोनों पक्षों के बीच चट्टान की तरह खड़े होकर मामला न बढ़े रोकने का पूरा प्रयास किया ।आरक्षक बिहारी पांडे की हिम्मत को लोग प्रशंसा भी कर रहे हैं।

Ambikapur News : विश्व श्रवण दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में यातायात नियंत्रण केन्द्र अन्तर्गत कार्यरत पुलिस का स्वास्थ्य परीक्षण……

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57