Advertisement

वाड्रफनगर में यूपी, एमपी, झारखंड पुलिस अधिकारियों की बार्डर मीटिंग, अपराध रोकथाम पर चर्चा

वाड्रफनगर में अंतर्राज्यीय बार्डर मीटिंग आयोजित, अपराध नियंत्रण पर हुई रणनीतिक चर्चा

बलरामपुर, 21 जुलाई 2025 – पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर श्री रामअवतार ध्रुव की अध्यक्षता में आज रेस्ट हाउस वाड्रफनगर में अंतर्राज्यीय बार्डर मीटिंग का आयोजन किया गया।

इस बैठक में बलरामपुर से लगे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती अपराधों पर प्रभावी रोकथाम और आपसी समन्वय बढ़ाना रहा।

 बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी:

  • निरीक्षक कमलेश पॉल, थाना प्रभारी बभनी, उत्तर प्रदेश

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
    WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • उप निरीक्षक नीरज चौहान, चौकी प्रभारी डोभा, मध्य प्रदेश

  • उप निरीक्षक जनार्दन, थाना प्रभारी ढुर्की, झारखंड

  • वाड्रफनगर क्षेत्र के पुलिस अधिकारीगण

चर्चा के मुख्य बिंदु:

  • वारंट तामिली,

  • अवैध गांजा, शराब, रेत परिवहन,

  • मवेशी तस्करी,

  • सीमा पार जाकर छिपने वाले अपराधियों पर निगरानी,

  • अंतरराज्यीय सूचना साझाकरण हेतु व्हाट्सएप ग्रुप निर्माण।

बैठक में सभी अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण हेतु आपसी समन्वय बनाए रखने एवं सूचना आदान-प्रदान तेज करने पर सहमति जताई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57