Advertisement

फिंगेश्वर के ग्राम बिजली में वित्तीय समावेशन शिविर, ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

राज्यपाल गोदग्राम बिजली में लगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर, ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

गरियाबंद, 21 जुलाई 2025 – फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत बिजली में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अग्रणी बैंक गरियाबंद के तत्वावधान में बैंक ऑफ बड़ौदा फिंगेश्वर शाखा द्वारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाता, केवाईसी तथा डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

एफएलसी लीड बैंक के प्रेमलाल साहू ने शिविर में योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन और केवाईसी भी किया।
जिला व्यापार उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री दीनबंधु ध्रुव ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जबकि अंत्यावसायी सहकारी समिति की अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता ने अंत्योदय एवं आदिवासी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में एफएलसीआरपी खिलेश्वरी साहू, बैंक मित्र तामेश निषाद, भूषण साहू, योगेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57