Advertisement

वाड्रफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख का गांजा जब्त, उड़ीसा के 4 तस्कर गिरफ्तार

30 लाख का गांजा जब्त, चौकी वाड्रफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा के चार तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज, 21 जुलाई 2025 – छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 92 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए आंकी गई है। गांजा को अम्बिकापुर से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही एक महिंद्रा बस (UP 17 AT 3835) में छिपाकर तस्करी किया जा रहा था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर स.उ.नि. पुष्पराज सिंह व टीम द्वारा बस को चौकी वाड्रफनगर के पास रोका गया। तलाशी में चार संदिग्ध व्यक्तियों के छोले व बैग से 1-1 किलोग्राम के पैक में कुल 92 पैकेट गांजा बरामद किए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

✳️ गिरफ्तार अंतरराज्यीय आरोपी:

  1. राज मुण्डा (23), महेशडीह, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा

  2. सोनू बरूवा (25), टेंगीबाड़ी, सुंदरगढ़, उड़ीसा

  3. विक्रम भँगरा (23), लूराडीपा, सुंदरगढ़, उड़ीसा

  4. विजय सेर्देरिया (23), नवापड़ा, सुंदरगढ़, उड़ीसा

चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (B)(ii)(C), एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 00/2025 दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57