Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों का ‘सुपर डे’ आज, पढ़ें 22 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 22 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा मंगलवार और पहला भौम प्रदोष व्रत है। इसके साथ ही इस दिन दूसरा मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। आज मंगलवार होने के कारण आज के प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाएगा। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

मेष राशि

आज स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें और मानसिक शांति के लिए ध्यान या प्रकृति के साथ समय बिताएं। संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में धीमी गति निराश कर सकती है, लेकिन धैर्य रखें। कानूनी मामलों में प्रगति संभव है।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में आज व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या मनचाहा स्थानांतरण हो सकता है। निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। छोटी यात्रा से लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि

जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रेरित करेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें, गलतफहमियां हो सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा।

कर्क राशि

सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार में लाभदायक अवसर मिलेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, जो खुशी का कारण बनेगी।

सिंह राशि

आज दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। व्यापार में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कन्या राशि

दिनचर्या में बदलाव से कुछ कार्य प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं, लेकिन सहकर्मियों या कर्मचारियों पर नजर रखें। छोटी-मोटी यात्रा संभव है।

तुला राशि

रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मनोरंजन या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कीमती सामान संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। नए व्यापार या निवेश के अवसर मिल सकते हैं। विद्वानों या अनुभवी लोगों से सलाह लाभकारी रहेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धैर्य के साथ निर्णय लें।

धनु राशि

रिश्तों में मधुरता बनाए रखें, लापरवाही से बचें। व्यवसाय में नई योजनाएं बन सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। निजी जीवन में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। शनिदेव की पूजा से लाभ होगा।

मकर राशि

नौकरी में बदलाव की इच्छा रहेगी, लेकिन निर्णय लेने में असमंजस हो सकता है। साहित्य या पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रह सकती है। व्यापार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ परिणाम देंगे।

कुंभ राशि

समय का सदुपयोग करें और गलत संगति से बचें। दूसरों की प्रगति से जलन न पालें, मेहनत पर ध्यान दें। व्यापार में सावधानी बरतें और हर किसी पर भरोसा न करें। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं।

मीन राशि

काम समय पर न होने से मन थोड़ा अशांत रह सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, तनाव से बचें।