शासकीय कन्या स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश उत्सव व सायकिल वितरण कार्यक्रम, छात्राओं का हुआ सम्मान

शाला प्रवेश उत्सव एवं सायकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं को मिला सम्मान

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

अम्बिकापुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में शाला प्रवेश उत्सव एवं सायकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक व मिष्ठान्न से स्वागत कर पुस्तकें व गणवेश वितरित की गई। कक्षा 10वीं व 12वीं में सत्र 2024-25 के उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को सायकिल वितरित की गई। श्रुति तिवारी को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि महापौर मंजूषा भगत के हाथों प्रदान किया गया। महापौर ने विद्यालय में शेड पुनर्निर्माण की घोषणा भी की।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

विशिष्ट अतिथि अम्बिकेश केशरी (भाजपा जिला उपाध्यक्ष) ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के संचालन की सराहना की। पार्षद शैलेष सिंह और एसएमडीसी अध्यक्ष नकुल सोनकर ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्वेता गुप्ता, समाजसेवी संजय अग्रवाल, संजू वर्मा (महामंत्री) तथा एसएमडीसी सदस्य आशीष सिंह राजपूत, हरविन्दर सिंह बावरा, दीपक सोनी, अंकित तिर्की, सीमा कश्यप, शालिनी सिंह व संतोष तिवारी सहित अनेक अभिभावकों ने भाग लिया।

विद्यालय के प्राचार्य आर.एल. मिश्रा व समस्त स्टाफ की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संचालन श्रीमती सुनीता दास एवं आभार प्रदर्शन सुश्री शशि असाटी द्वारा किया गया।