Advertisement

तारकेश्वरपुर के साप्ताहिक बाजार में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी।

सूरजपुर : तारकेश्वरपुर के साप्ताहिक बाजार में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी

शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने लगाई गई स्टॉल

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़: कलेक्टर डाँ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों की जानकारी देने जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले के प्रेमनगर विकासखंड के ग्राम तारकेश्वरपुर में सूचना शिविर सह विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों ने जिले में गत तीन वर्षों में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों , नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुल पुलियों, शासकीय , प्रशासनिक कार्यक्रम आदि की विस्तृत जानकारी ली और प्रदर्शनी की प्रशंसा की।इस अवसर पर ग्रामीणों ने रुचि से छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं सूचना शिविर के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में मासिक जनमन पत्रिका सहित अन्य प्रचार सामग्री का निः शुल्क वितरण भी किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शासकीय उचित मूल्य दुकान सुमेरपुर, द्वारिकापुर के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित।

शासन की सराहनीय पहल, ग्रामीणों हो रहे जागरूक
समलिया देवी पति राम साय सरपंच तारकेश्वरपुर ने जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए इसे शासन की एक सराहनीय पहल बताई। जिससे ग्रामीणों को स्थानीय रूप से ही शासन की समस्त योजनाओं, उपलब्धियों आदि की जानकारी मिल रही है। उन्होंने प्रचार सामग्रियों को भी बच्चों, युवाओं के साथ सभी वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है।
कलेक्टर ने लिया केनापारा पर्यटन स्थल के निर्माणाधीन कार्य का जायजा।

शिविर में ग्राम बकालो,श्यामपुर, उमेश्वरपुर ,पार्वतीपुर, कोतल,आनंदपुर, दुर्गापुर, सरस्वतीपुर, मोहनपुर, जयपुर, लक्ष्मीपुर ,सुरता इन क्षेत्रों के कर्मदयाल , आनंद राम, रामनारायण रजवाड़े, नंदकुमार साहू, पीलादास,श्रीपाल, हिरालाल, जयलाल सिंह, दुलेश्वर, सहदेव राम, शिव बालक, बन्सुराम ,बुजुर्ग माताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। आगामी शिविर शुक्रवार 4 मार्च को सूरजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लटोरी के हाट-बाजार में लगाया जायेगा।

कोविड का संक्रमण पूरी तरह से टला नही है-कलेक्टर ने की सावधानी बरतने की अपील

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57