Advertisement

छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक के 82 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 43 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक के 82 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 43 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे

18 वर्ष से अधिक की शत-प्रतिशत आबादी को पहला टीका

3.79 लाख लोगों को लगाया जा चुका प्रिकॉशन डोज, प्रदेश में अब तक कुल 3.81 करोड़ टीके लगे

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ 68 लाख 69 हजार 073 नागरिकों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। राज्य में टीकाकरण के लिए पात्र 18 वर्ष से अधिक की 82 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष के 43 प्रतिशत किशोरों को दोनों टीके लग चुके हैं। यहां तीन लाख 78 हजार 611 स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इलेक्शन रिजल्ट से पहले ही बढ़ गए LPG सिलिंडर के दाम, दूध भी महंगा.

राज्य में 18 वर्ष से अधिक के शत-प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 67 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लग चुका है। यहां 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 97 लाख 57 हजार 492 नागरिकों और 15 से 18 वर्ष के 11 लाख पांच हजार 719 किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सात लाख सात हजार 663 बच्चों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी तथा प्रिकॉशन डोज को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक (3 मार्च तक) कुल तीन करोड़ 81 लाख दस हजार 895 टीके लगाए गए हैं।

कलेक्टर ने किया कम्पोजिट बिल्डिंग के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57