Advertisement

Ambikapur News : पीड़ित महिलाओं के पुर्नवास हेतु संचालित होगा उज्ज्वला गृह…….

breaking news

पीड़ित महिलाओं के पुर्नवास हेतु संचालित होगा उज्ज्वला गृह…….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस वर्ग के हितग्राहियों को अत्याचार से बचाने के लिए सार्थक पहल की गई है। शासन द्वारा ऐसी महिलाएं जो मानव तस्करी से यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हैं उन महिलाओं के पुर्नवास के लिए जिले में उज्ज्वला गृह संचालित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

सरगुजा जिले में उज्ज्वला गृह के संचालन हेतु स्वैच्छिक संगठनों से 21 मार्च 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस हेतु महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दिवस व समय में महिला बाल विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM