Advertisement

Ambikapur News : महिलाओं की उन्नति ही, सामाजिक उन्नति का माप-दीक्षा………

महिलाओं की उन्नति ही, सामाजिक उन्नति का माप-दीक्षा………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  पूरी दुनिया में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा महिला दिवस के शुभावसर पर परिचर्चा एवम सम्मान समारोह जान शिक्षण संस्थान,अम्बिकापुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अतिथि मीरा साहू प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर ने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में आगे है और आने वाले समय मे और अधिक आगे आ कर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगी।हम महिलाओं को आवश्यकता है कि स्वयं की शक्तियों का पहचान करें और सुसंगठित हो कर कार्य करे।अग्रसेन होम्योपैथिक धर्मार्थ संस्थान से होम्योपैथिक डॉ. नीलम गुप्ता ने महिलाओं की स्वस्थ संबंधी विषयो पर प्रकाश डालते हुये स्वक्षता व मेंसटुरल हाइजिन रखने की बात कही व पत्रकार कविता कुशवाहा  ने भी कहा कि हर महिला में असीम सक्तिया है जो को व्यक्ति के टूटे हुए साहस से ले कर शर्ट की बटन तक को जोड़ने का कार्य कर सकती है।

भाजयुमो की प्रदेश कन्याशक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल ने बताया कि अपने घर से लेकर देश की तरक्की में महिलाओं ने हर संभव अपना योगदान दिया है। साल के 365 दिन उनके त्याग और परिश्रम के लिए न्यौछावर किये जाए तो भी कम है मगर इस एक दिन समाज महिलाओं द्वारा की गयी हर तपस्या का सम्मान करता है। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा जहां महिलाओं ने अपने हाथ न आजमाए हों।हर साल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एक खास थीम पर मनाया जाता है। इस वर्ष BreakTheBias थीम के साथ इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महिलाओं को समर्पित इस ख़ास दिन पर लोग उन्हें अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। उन्हें एहसास कराया जाता है कि उनके द्वारा किए हर कार्य और हर प्रयास का वो सम्मान करते हैं।उद्बोधन पश्च्यात राष्ट्र सेवा योजना की राजयपुरूस्कृत फलक परवीन,मोनिका बघेल,यशोदा राजवाड़े,मधु अगरिया,संतोषी,स्वाति चौबे,पूजा गुप्ता,भारती यादव,संध्या सागर,पैरा लीगल वालंटियर-रेणु दस,सलोमी कुजूर,मौन सोनी,दीपमाला भगत व अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली साक्षी भगत,खुशबू केरकेट्टा,आयुषी दीवान,प्रियंका पैकरा,खुश्बू गुप्ता,सुलेखा टोप्पो,साक्षी तिरकी,कवित्री महिमा श्रीवास्तव,स्कूटी ट्यूटर निशा पांडेय,व समाज सेवी रूत प्रकाश मिंज को समान पत्र के साथ सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से जान शिक्षण संस्थान के निर्देशक सिद्दीकी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुणा सिंह,मंजूषा भगत,नीलम राजवाड़े, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर,शरद सिंह,विवेक सिंह,कहकशा खान व सैकड़ो की संख्या की महिलाएं बहने उपस्थित रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47