Advertisement

राज्यपाल ने साधना कला संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

रायपुर : राज्यपाल ने साधना कला संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में साधना कला संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कला सह छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंची। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उइके ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने टाउन हॉल में लगाये गए साधना ढांढ के कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

छत्तीसगढ़ सरकार के बजट से सभी वर्गों को लाभ दिलाने का प्रयास : भूपेश बघेल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्यपाल ने साधना कला संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति श्रीमती मोक्षदा चंद्राकर ने कहा कि ईश्वर हमारे हाथों में केवल लकीरें देता है परंतु उसमें रंग हमें खुद ही भरना होता है। उन्होंने कहा कि साधना ढांढ ऐसी ही शख्सियत हैं जिन्होंने अपने शारीरिक दुर्बलता के बावजूद अपने संघर्षों से आज ये मुकाम हासिल किया है। वे ऐसी कलाकार हैं जिन्होंने अपने भावनाओं, कल्पनाओं को बड़ी ही आत्मीयता से रंगों में उकेरा है।
कार्यक्रम के अंत में सुश्री साधना ढांढ ने राज्यपाल को तंजौर कला पर आधारित भगवान गणेश का छायाचित्र भेंट की। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी साधना ढांढ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रेरा के अध्यक्ष श्री विवेक ढांढ, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा उपस्थित थीं।

मैनपाट महोत्सव का हुआ रंगारंग शुभारंभ

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47