Advertisement

कलेक्टर वसंत ने दिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से निर्मित कार्यों की कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश

मुंगेली : कलेक्टर वसंत ने दिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से निर्मित कार्यों की कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश

कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से स्वीकृत, निर्मित और निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2021-22 तक 378 कार्यों के लिए 44 करोड़ 77 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इनमें से 139 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। 207 कार्य प्रगति पर और 32 कार्य निरस्त की गई है। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा निर्मित कार्यों को कार्यपूर्णता का प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत सहित विभिन्न निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में आगामी 03 माह के लिए कार्य स्वीकृत करने के निर्देश

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57