Ambikapur News : गोठान में बने प्राकृतिक गोनायल से महकेंगे घर-आंगन……….

गोठान में बने प्राकृतिक गोनायल से महकेंगे घर-आंगन……….

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// सरगुजा जिले के गोठानों में नवाचारी का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बतौली जनपद के आदर्श गोठान तरागी में महिला समूहों ने प्राकृतिक गोनायल का निर्माण शुरू किया है। सुगंधित गोनायल घरों और कार्यालय के फर्श को साफ-स्वच्छ और कीटाणु रहित बनाने में उपयोगी है। महिलाओं ने एक महीने में ही 437 लीटर गोनायल की बिक्री से करीब 26 हजार की कमाई की हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में एन.आर.एल.एम. की टीम द्वारा तरागी गोठान के चंदा स्व सहायता समूह की महिलाओं को गोनायल बनाने का जरूरी प्रशिक्षण दिया गया। हर्बल फिनाइल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। गोनायल अर्थात गौमूत्र से बनने वाला हर्बल फिनाइल बनाने में कॉन्सन्ट्रेट फिनाइल, पानी  गौमूत्र, अथेंम्बेर टॉप और एल्फोक्स  का उपयोग किया जाता है। महिलाये गोठान में गोनायल तैयार कर 1 लीटर के बॉटल में पैक कर 60 रुपये प्रति लीटर के मूल्य पर बिक्री कर रही है।