छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

कस्टम मिलिंग : 94.47 लाख मीटरिक टन धान का उठाव

रायपुर : कस्टम मिलिंग : 94.47 लाख मीटरिक टन धान का उठाव

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

केन्द्रीय पुल में 29.78 लाख मीटरिक टन चावल जमा

रायपुर, 16 मार्च 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव जारी है। राज्य में 15 मार्च तक 94.47 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 29.78 लाख मीटरिक टन चावल जमा कराया जा चुका है। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 16.06 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 13.72 लाख मीटरिक टन चावल शामिल है।
खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 94.47 लाख मीटरिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। श्री वर्मा ने बताया कि 73 लाख 63 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 71 लाख 70 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 23 लाख 37 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 22 लाख 78 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराया जाना है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ के 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र, 5 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!