Advertisement

​​​​​​​खुशियां बांटने से जीवन में भरते हैं खुशियों के रंग: भूपेश बघेल

रायपुर : ​​​​​​​खुशियां बांटने से जीवन में भरते हैं खुशियों के रंग: भूपेश बघेल

पुराने गिले-शिकवे भुलाकर मनाएं रंगों का पर्व होली

मुख्यमंत्री शामिल हुए नगर निगम द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में महापौर ने गोबर से बने गुलाल का तिलक लगाकर मुख्यमंत्री को दी होली की शुभकामनाएं

रायपुर, 17 मार्च 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रंगों के पर्व होली के अवसर पर राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने निगम परिवार द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेशवासियों, निगम के पदाधिकारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई कामगारों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर ढेबर ने गौठान में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से बने गुलाल से तिलक लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। पुराने गिले-शिकवे भुलाकर सभी इस त्यौहार को मिल-जुलकर मनाते हैं, तभी जीवन में खुशियों के रंग चढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान शहर में सौहार्द्रपूर्ण अच्छा वातावरण रहे, बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी मिलकर इस पर्व को मनाएं और आपस में होली की खुशियां बांटे। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के महापौर से कहा कि होली के पर्व के दौरान शहर की साफ-सफाई और पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुचारू रखने की जरूरत है। क्योंकि इस पर्व में सबसे ज्यादा उपयोग पानी का होता है।
इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक, राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम के अनेक पदाधिकारी, पार्षद और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कलेक्टर और एसपी उतरे सड़कों पर फ्लैग मार्च के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील,हुड़दंगियों पर रहेगी सख्त नजर होगी कठोर कार्यवाही

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47