Advertisement

पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज होने पर आरोपी के पिता ने प्रार्थी को केस वापस लेने का बनाया दबाव।

पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज होने पर आरोपी के पिता ने प्रार्थी को केस वापस लेने का बनाया दबाव

मामला वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी
प्रार्थी ढोला राम अपने साथ भविष्य में होने वाली घटनाओं से काफी भयभीत है ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ -जानकारी के अनुसार प्रार्थी ढोला राम निवासी तालाबपारा को पुरानी रंजिश को लेकर तलाबपारा शिवनंदनपुर के ही निवासी करण यादव ,शेर बहादुर, सूरज देवांगन एवं चोपड़ा कॉलोनी हीरालाल ने तलाबपारा के बिट्टू किराना दुकान के पास जाम कर पिटाई कर दी ।जिससे ढोला राम का सिर फट गया ।विश्रामपुर थाना में प्रार्थी ढोला राम की शिकायत पर इन सभी आरोपियों के खिलाफ धारा294, 506 ,323 ,34 कायम कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।उधर अपने पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज होने और पुलिस से बचने के लिए गांव-गांव भागने से परेशान आरोपी का पिता धर्मपाल पनिका प्राथी से मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है ।वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिससे भयभीत प्रार्थी भोलाराम पुलिस से अपनी सुरक्षा का गुहार लगा रहा है ।यहां बताना आवश्यक है कि आरोपियों ने प्रार्थी ढोला राम के सिर पर घातक प्रहार किया है जिससे चिकित्सकों ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है ।यदि सिटी स्कैन में गंभीर चोट लगने की पुष्टि होती है तो पुलिस मारपीट के इन धाराओं में और गंभीर धाराएं जोड़ने की बात कह रही है तथा प्रार्थी को नहीं घबराने की आश्वासन दे रही है। आरोपियों ने भी प्राथी के खिलाफ काउंटर केश दर्ज कराने हेतु पुलिस को अर्जी दी है जिसे पुलिस जांच कर रही है।

सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिश्रामपुर शाखा प्रबंधक को किसानों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं दूर करने की गुजारिश

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM