Ambikapur News : राज्यपाल अनुसुईया उइके का रेलवे स्टेशन पर आत्मीय स्वागत………..

राज्यपाल अनुसुईया उइके का रेलवे स्टेशन पर आत्मीय स्वागत………..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// राज्यपाल अनुसुईया उइके दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर 25 मार्च 2022 को रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर उनकी अगवानी कमिश्नर जी.आर. चुरेंद्र ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

ज्ञातव्य है कि राज्यपाल अनुसुईया उइके 26 मार्च 2022 को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में आयोजित संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले सहित अन्य अधिकारी तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।