Advertisement

Ambikapur News : राज्यपाल एवं कुलाधिपति अनुसुईया उइके करेंगी अध्यक्षता……….

राज्यपाल एवं कुलाधिपति अनुसुईया उइके करेंगी अध्यक्षता………….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षान्त समारोह 26 मार्च 2022 को प्रातः11ः30 बजे से राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में आयोजित है। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल अनुसुईया उइके करेंगी। अतिविशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। दीक्षान्त भाषण मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष गिरीश पंकज देंगे।

विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं महापौर डॉ अजय तिर्की होंगे। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अतिथि होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पहले दीक्षांत समारोह में वर्ष 2010 से 2020 तक के स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के अंतिम वर्ष में मेरिट में आने वाले 360 में से 232 छात्रों ने पंजीयन कराया है। पीएचडी के 76 में से 14 को उपाधि देनी थी जिसमे से 6 ने पंजीयन कराया है। दीक्षान्त समारोह में  भित्तिकला हेतु स्व सुंदरी बाई व जैव विविधता हेतु वृक्षमित्र स्व ओपी अग्रवाल को मानद उपाधि राज्यपाल के हांथो प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर दीक्षांत शोभायात्रा, राष्ट्रगान, कुलगीत गान, दीक्षांत यात्रा प्रस्थान आदि कार्यक्रम होंगे। ड्रेस के लिए कुर्ता-पायजामा व साड़ी निर्धारित- दीक्षांत समारोह में पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस निर्धारित किया गया है। पुरुष पायजामा-कुर्ता, जैकेट व गमछा तथा महिलाएं कोसे की साड़ी व गमछा के साथ उपस्थित होंगे।

विश्वविद्यालय सहित विद्यार्थी भी दीक्षांत समारोह को लेकर उत्साहित है। समारोह में  मेधावी विद्यार्थियों  एवं उनके अभिभावक भी शामिल होंगे। ऑडियोरियम में सीमित स्थान होने के कारण पास में ही पंडाल में बैठक व्यवस्था की गई है जहां एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी। पहले इसका नाम सरगुजा विश्वविद्यालय था। पहला पास आउठ बैच 2010 में हुआ था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47