Advertisement

13 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद : 13 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत एवं वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 13 हितग्राहियों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत किए है। इनमें जिला मुख्यालय महासमुंद निवासी कवि मांझी, गोकुल यादव, लालदाढ़ी पारा निवासी मारूति लाल यादव, लक्ष्मण यादव, पिटियाझर निवासी खोमन साहू एवं बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम तेन्दुकोना निवासी मनोज मानिकपुरी, ग्राम हिच्छा निवासी कु. रोशनी साहू, श्रीमती इन्द्रौतीन बाई साहू एवं हरिराम साहू, भटगांव निवासी श्रीमती भोज बाई तथा सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम मानपाली डीपा निवासी प्रकाश साहू, खम्हारपाली निवासी तनय साहू एवं ग्राम केसराटाल निवासी श्री बबलू प्रधान शामिल है। संबंधितों को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57