Advertisement

राज्यपाल ने सूरजपुर जिले के पंडो नगर में बने राष्ट्रपति भवन का किया अवलोकन

रायपुर : राज्यपाल ने सूरजपुर जिले के पंडो नगर में बने राष्ट्रपति भवन का किया अवलोकन

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए राज्यपाल ने किया पौधारोपण
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सूरजपुर जिले के पंडो

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सूरजपुर जिले के पंडो नगर में बने राष्ट्रपति भवन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े गर्व की बात है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति ने गांव के इस छोटे से भवन में रात्रि विश्राम कर अति पिछड़े जनजातीय समुदाय से भेंट की और उन्हें अपना दत्तक पुत्र होने की घोषणा की थी। राज्यपाल ने पूरे परिसर का भ्रमण कर भवन के ऐतिहासिक महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इसके बेहतर रख-रखाव के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने गांव के पीएटी में चयनित पंडो जनजाति के 3 विद्यार्थियों सहित पंडो जनजाति के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों का सम्मान कर उनकी हौसला अफजाई की।
तत्पश्चात् राज्यपाल सुश्री उइके ने इसके परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम और कटहल का पौधा रोपित किया। उन्होंने ग्रामवासियों से पेड़-पौधे व वन संरक्षण का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर सरगुजा कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेंद्र, सूरजपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसपी श्री राजेश अग्रवाल, विशेष पिछड़ी जनजाति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री उदय कुमार पण्डो, समाज के प्रदेश सचिव श्री देवचंद पण्डो सहित समाज के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47