Advertisement

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने शीतला माता मंदिर भवन का किया लोकार्पण

रायपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने शीतला माता मंदिर भवन का किया लोकार्पण

मंत्री गुरु रूद्रकुमार दो दिवसीय रामचरित मानस गान आनंद महोत्सव में हुए शामिल

रामचरित मानस गान

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार आज दुर्ग जिले के नगर पालिका जामुल के शिवपुरी में दो दिवसीय श्रीराम चरित मानस गान आनंद महोत्सव में शामिल हुए। इस आयोजन के लिए मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने आयोजक श्रमिक कल्याण मानस मंडली समिति के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आनंद महोत्सव में हुए शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने श्रमिक कल्याण मानस मंडली की मांग पर मानस मंच के सामने डोम शेड निर्माण और 25 हजार रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने भक्त माता कर्मा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी जामुल में बोर खनन की भी घोषणा की। इसके साथ ही मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने नगर पालिक जामुल के वार्ड क्रमांक- 07 में शीतला माता मंदिर भवन निर्माण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वार्ड वासियों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि इस मंदिर के बन जाने से अब बड़े-बड़े धार्मिक आयोजन यहां हो सकेंगे। उन्होंने आवश्यक मांगों को लेकर वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा प्रस्तुत मांगों को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर जामुल नगर पालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्नेवार, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी चंद्राकर, पार्षद संजय देशलहरे, पार्षद गुल्ली साहू, पार्षद श्रीमती अश्विनी साहू सहित प्रकाश ठाकुर, करीम खान, हीरा वर्मा, प्रशांत ठाकुर और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47