Advertisement

राजनैतिक, शासकीय कार्यक्रमों में महिलाओं का बढ़ा रहा है प्रतिनिधित्व- डॉ चरणदास महंत

जांजगीर चांपा : राजनैतिक, शासकीय कार्यक्रमों में महिलाओं का बढ़ा रहा है प्रतिनिधित्व- डॉ चरणदास महंत

सोनियापाठ मंदिर में पूजा पाठ के लिए सार्वजनिक भवन निर्माण हेतु 6 लाख रूपए की घोषणा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि सरकार महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है सामाजिक राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रम में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ रहा है कार्यक्रम में पुरूषों की तुलना में महिलाओं की अधिक संख्या इस बात का प्रतीक है कि पहले की तुलना में महिलाएं अधिक जागरुक हो रहीं हैं। वे आज जिले के विकासखंड बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत सोनिया पाठ में 4 करोड 40 लाख रुपये की लागत से सोन नदी पर बनने वाले एनीकट निर्माण के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ महंत ने सोनियापाठ के ग्रामीणों की मांग पर सोनिया पाठ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और रामायण आदि के आयोजन के लिए भवन निर्माण हेतु 6 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने सोनियापाठ में सी सी रोड निर्माण और सारा गांव से सोनिया पाठ पहुंच मार्ग के सुधार कार्य कराने का आश्वासन दिया । डॉ महंत ने सोनियापाठ नदी पर एनीकट निर्माण का महत्व बताते हुए कहा कि इस एनीकट के बन जाने से सोनियापाठ मंदिर आने-जाने में क्षेत्र के लोगों को बारह महीने सुविधा होगी और मंदिर का महत्व बढ़ेगा। कार्यक्रम को सोनियापाठ की सरपंच श्रीमती रुकमणी साहू ने भी संबोधित किया। सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता,मिनीमाता बांगो नहर संभाग श्री हितेंद्र राठौर ने प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि सोन नदी पर बनने वाले एनीकेट की लागत 4.40 करोड़ रुपए है। इसकी लंबाई,100 मीटर होगी, एनीकेट में 15 पिलर पर बनाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चंद्रा, जनपद अध्यक्ष आशा साहू, नगर पालिका जांजगीर नैला के अध्यक्ष श्री भगवान दास गढ़ेवाल, नगर पंचायत सारा गांव के अध्यक्ष श्री रामकिशन सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयाकांता राठौर, पूर्व विधायक सरोजा राठौर, जनपद सदस्य बमलेश्वर भैना,सर्व श्री दिनेश शर्मा, नगर पालिका चांपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,मनहरन राठौर, गुलजार सिंह, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47