Advertisement

Ambikapur News : जिला योजना एवं निगरानी समिति की बैठक 5 अप्रैल को……….

breaking news

जिला योजना एवं निगरानी समिति की बैठक 5 अप्रैल को……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में जिला योजना एवं निगरानी समिति की बैठक 5 अप्रैल 2022 को अपराह्न 3 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। इस बैठक में कार्ययोजना के प्रस्तावित कार्यों पर विचार विमर्श कर उनका अनुमोदन किया जाएगा। कलेक्टर ने सरगुजा सांसद, जिले के समस्त विधायक, जिला पंचायत सरगुजा व बलरामपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के परियोजना प्रशासकों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।