Advertisement

कोरिया : क्षेत्रीय चिकित्सालय चर्चा मैं फिर से कोविड अस्पताल शुरू किए जाने हेतु निरीक्षण करने पहुंचे: कलेक्टर

 

 

कोरिया जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोरिया जिलाधीश एस एन राठौर के द्वारा एसईसीएल द्वारा संचालित क्षेत्रीय चिकित्सालय चर्चा मैं फिर से कोविड अस्पताल शुरू किए जाने हेतु निरीक्षण करने पहुंचे पहले भी कोरिया जिले में जिला मुख्यालय के कंचनपुर कोविड हॉस्पिटल मैं बढ़ते मरीजों को संख्या को देखते हुए चर्चा कॉलरी में सेंट्रल कोविड हॉस्पिटल शुरू किया गया था वर्तमान समय में कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए एक या दो दिनों के अंदर ही चर्चा कॉलरी में कोविड हॉस्पिटल चालू किया जा सकता है इस हॉस्पिटल में वर्तमान समय में 50 बेड की क्षमता वाले कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का इलाज किया जाएगा कोरिया जिलाधीश ने चिकित्सालय के डॉक्टर स्टाफ को जल्द ही जिला अस्पताल कोरिया से संपर्क कर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया निरीक्षण के दौरान कोरिया जिलाधीश चर्चा हॉस्पिटल की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए कोरोना संक्रमण के पहले दौर में चर्चा हॉस्पिटल स्टाफ के द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर देखभाल खानपान की व्यवस्था की गई थी निरीक्षण के दौरान बैकुंठपुर मुख्य महाप्रबंधक विश्वनाथ सिंह स्टाफ ऑफिसर सिविल मृत्युंजय कुमार अनुविभागीय दंडाधिकारी बैकुंठपुर श्री दुबे मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवपुर चर्चा राकेश शर्मा खान प्रबंधक विजय पुरी श्रीनिवासन क्षेत्रीय चिकित्सालय के स्टाफ डॉक्टर वर्मा डॉ एके विराजी उप मुख्य कार्मिक प्रबंधक विकास शंकर ओझा इत्यादि उपस्थित थे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57