जिला पंचायत कार्यालय में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न,कलेक्टर संजीव कुमार झा ने दिए जरूरी निर्देश

जिला पंचायत कार्यालय में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न,कलेक्टर संजीव कुमार झा ने दिए जरूरी निर्देश

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा और जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह द्वारा आज जिला पंचायत कार्यालय में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई साथ जिसके तहत ग्रामीण विकास योजनाओं में कार्य करने वाले सभी कर्मचारी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए जिसमें मुख्य रूप से जिला स्तर पर संचालित गौठानो में जो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क है जिससे रीपा के नाम से भी जाना जाता हैं उसकी विस्तृत समीक्षा की गई जिसके तहत यह तय किया गया कि हर विकासखण्ड में कम से कम चार ऐसे मॉडल गौठान संचालित हो जिसमें आजीविका संवर्धन के कार्यो पर जोर दिया जाए प्रत्येक गौठान में तीन समूहों का चिन्हाकन करके गौठानो में अजीविका संवर्द्धन गतिविधि प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए जिसके तहत नए रीपा की एक्टिविटी जैसे प्लास्टिक बोतल का निर्माण, अनाजों की प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग जैसे सरसों की ब्रांडिंग चावल का ब्रांडिंग और दालों का ब्रांडिंग इसके अलावा चाक र्निर्माण और बटेर पालन को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही आज की मीटिंग में गौठानो में बागवानी को नियमित रूप से संचालित किया जाए विशेषकर मॉडल गौठानो और अन्य स्थानों में बागवानी करने के लिए कार्ययोजना बनाकर सात दिवस के भीतर पूरा करने के लिए भी निर्देश दिया गया इसके लिए उद्यानिकी विभाग से एक नोडल अधिकारी बनाने और गौठानो में बागवानी गतिविधि नियमित करने के निर्देश दिए गए साथ ही गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट सहकारी बैंक के माध्यम से किसानों तक तत्काल पहुचाने के निर्देश दिए गए समितियों में भंडारित वर्मी कंपोस्ट को तत्काल किसानों तक आज ही वितरित करने के भी निर्देश दिए गए इसके अलावा जिला मुख्यालय में संचालित सी मार्ट की गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई जिसके तहत जिले के विभिन्न गौठानो में महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा उत्पादित सभी सामग्रियों को व्यवस्थित रूप से सी मार्ट तक पहुंचाने उसकी ब्रांडिंग करने और उसका व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए इस बैठक में एन आर एल एम विभाग के सभी डीपीएम कृषि विभाग, मनरेगा,उद्यानिकी विभाग एवं सहकारी समिति के आला अधिकारी एवं बायोटेक लैब के वैज्ञानिक उपस्थित रहे।